![]()
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रहिमालनापुर गांव में एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसमें गैंगस्टर के परिजनों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप है। इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह मुकदमा संख्या 82/2026 के तहत गैर इरादतन हत्या (धारा 191(2)/191(3)/115(2)/351(2)/105 बीएनएस) में पंजीकृत किया गया था। वीडियो साक्ष्य के आधार पर इसमें धारा 103 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। प्राप्त वीडियो और अन्य साक्ष्यों के अवलोकन से घटना को हत्या का मामला पाया गया। फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा वीडियो साक्ष्य के आधार पर, पुलिस ने 3 मई 2026 को तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें मनीष कुमार यादव (पुत्र कमलेश यादव, लगभग 21 वर्ष), सुरेंद्र सिंह यादव (पुत्र विश्वास बहादुर यादव, लगभग 45 वर्ष) और सचिन यादव (पुत्र राकेश यादव, लगभग 23 वर्ष) शामिल हैं। ये सभी रहिमालन का पुरवा के निवासी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले में प्रकाश में आए शेष अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 15,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने बताया कि फरार अभियुक्तों को जल्द ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास इस प्रकार है। अभियुक्त मनीष कुमार यादव,सुरेंद्र सिंह यादव और सचिन यादव को जेल भेजने की कार्यवाही किया गया है।
Source link
हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या,10 पर केस, 3 गिरफ्तार:फरार 7 आरोपियों पर एसपी ने 15 हजार का इनाम रखा