![]()
लखनऊ के विकास नगर स्थित राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बुधवार को लोक संस्कृति शोध संस्थान की मासिक ‘दादी-नानी की कहानी’ श्रृंखला का 85वां आयोजन किया गया । स्टोरीमैन जीतेश श्रीवास्तव ने बालिकाओं को रुन्नू और सुहानी की कहानी सुनाकर ईमानदारी, मेहनत और लगन से काम करने का संदेश दिया। कहानी के बाद छात्राओं से बोधात्मक सवाल पूछे गए, जिनके उन्होंने जवाब दिए। छात्राओं ने मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कठिन वाक्यों के उच्चारण अभ्यास से हुई। कहानी के जरिए बताया गया कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता हासिल की जा सकती है। साथ ही बच्चों में अच्छे संस्कार और जीवन-मूल्यों की समझ विकसित करने की बात कही। कविता के साथ पढ़ने का संदेश अर्चना गुप्ता ने ‘पढ़ना बहुत जरूरी है’कविता सुनाई। बच्चों ने भी उनके साथ कविता दोहराई। राज वर्मा ने पुस्तकों की उपयोगिता बताते हुए छात्राओं को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम वर्मा ने कथा प्रस्तोता समूह का स्वागत किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति शोध संस्थान की सचिव डॉ. सुधा द्विवेदी, रंगकर्मी चन्द्रभाष, डॉ. एसके गोपाल, अम्बरीश सिंह और विद्यालय की अध्यापिकाएं रश्मि मिश्रा, मनीषा सक्सेना, मीनाक्षी श्रीवास्तव व सीमा वर्मा सहित अन्य शिक्षक शामिल हुए।
Source link
लखनऊ के कॉलेज में 'दादी-नानी की कहानी' सुनाई:स्टोरीमैन जीतेश ने ईमानदारी और मेहनत का संदेश दिया, पढ़ाई का संकल्प लिया