हिमाचल में सड़क हादसा, गुजरात के 6 लोगों की मौत:4 घायल; मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे, बारिश हो रही थी


हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर नेशनल हाईवे पर आज (सोमवार को) सुबह सड़क हादसे में गुजरात के छह लोगों की मौत हो गई। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल है। घायलों को टाडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों को हेड-इंजिरी है। पुलिस ने सभी शवों को खाई से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की लिस्ट 1. ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 2. ममताबेन ललितभाई पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 3. काजल पत्नी प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी निवासी 4. दियान्श पुत्र प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी 5. प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी 6. जसवंत कुमार (51) (पुत्र हरी सिंह) निवासी गांव कोहरा, डाकघर संथल, तहसील जोगिंदरनगर, जिला मंडी, हिमाचल घायलों की लिस्ट 1. मयंक ललितभाई पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात 2. फोरमबेन मयंक पतनानी (31), फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात
उम्र: 31 वर्ष
3. जियान्श मयंक ललितभाई (3) पतनानी, निवासी फ्लैट नंबर 25, सिंधी कॉलोनी, नजदीक यूनियन बैंक, घोघा सर्कल, भावनगर, गुजरात
उम्र: 3 वर्ष 4. प्रियान्शी भोपानी (3) (पुत्री प्रियंक कन्हैयालाल भोपानी)
हादसे से जुड़े PHOTOS
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *