![]()
हिमाचल प्रदेश के ट्राइबल जिला लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर आज सुबह के वक्त ताजा हिमपात हुआ। अटल टनल रोहतांग समेत शिंकुला दर्रा, रोहतांग पास, कोकसर और लाहौल घाटी में बर्फ के फाहे गिरे। किन्नौर और चंबा के पांगी में भी हल्का हिमपात हुआ। मनाली समेत कुल्लू की सैंज वेली में भी दोपहर 12 बजे के बाद हल्की बारिश हुई। शिमला समेत प्रदेश के ज्यादातर भागों में भी आज सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मनाली के अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 7.6 डिग्री की कमी आने के बाद पारा 12.6 डिग्री, भुंतर का 7.3 डिग्री कम होने के बाद 19.2 डिग्री, कल्पा का तापमान 7.1 डिग्री कम होने के बाद 13.4 डिग्री और मंडी का पारा 4.4 डिग्री लुढ़कने के बाद 25.8 डिग्री सेल्सियस रह गया है। 6 दिन ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी, निचले इलाकों में बारिश IMD की माने तो राज्य में अगले छह दिन तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। हालांकि कल और परसों अधिक ऊंचे पहाड़ों पर ही हल्की बारिश-बर्फबारी होगी। मगर परसों यानी 15 मार्च को पूरे प्रदेश में अच्छी-बर्फबारी होगी। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान लगाया है। बारिश-बर्फबारी के बाद गर्मी से राहत ऊंचे पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी के बाद प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। ऊंचे क्षेत्रों में कई जगह रात का तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे लुढ़का है। आने वाले पांच-छह दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आएगी। मार्च में 100 प्रतिशत कम बारिश मौसम विभाग के अनुसार- फरवरी माह में सामान्य से 96 प्रतिशत और एक से 11 मार्च तक नॉर्मल से 100 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे राज्य में सूखे जैसे हालात पनप रहे हैं। ऐसे में ताजा बारिश-बर्फबारी किसानों-बागवानों के लिए राहत लेकर आएगी।
Source link
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी:मनाली में बारिश, अगले 6 दिन बरसेंगे बादल, आज 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी