हिमाचल में आज 3 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट:अगले 6 दिन खराब रहेगा मौसम, एक सप्ताह में सामान्य से 39% ज्यादा बारिश
हिमाचल प्रदेश में बीते एक सप्ताह के दौरान सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। अगले एक सप्ताह तक भी बारिश जारी रहने के आसार हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 29 मई से 5 जून के बीच 14.8 मिमी सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 20.6 मिमी बादल बरस चुके हैं।…