हापुड़ में युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण:टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित


हापुड़ में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत युवाओं के लिए निःशुल्क रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये कोर्स जनपद के राजकीय आईटीआई हापुड़, सिम्भावली, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से संचालित होंगे। इन अल्प अवधि के प्रशिक्षण कोर्सों में ऑटोमोटिव, ट्रांसपोर्टेशन और लॉजिस्टिक्स सेक्टर से जुड़े ट्रेड शामिल हैं। इनमें विशेष रूप से इलेक्ट्रिक व्हीकल मेंटेनेंस टेक्नीशियन और ऑटोमोटिव असेंबली ऑपरेटर जैसे आधुनिक तकनीकी कौशल वाले पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। योजना के अंतर्गत 14 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हाईस्कूल उत्तीर्ण युवक-युवतियां प्रशिक्षण के लिए पात्र होंगे। यह प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को भी कौशल विकास का अवसर मिलेगा और उनके लिए रोजगार के बेहतर अवसर सृजित होने की संभावना है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी राजकीय आईटीआई में जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के समय शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी साथ लाना अनिवार्य है। पंजीकरण ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा। जिला समन्वयक नीरज कुमार ने बताया कि यह पहल युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 7991200192 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *