![]()
पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। शिवपुरी नवदिया गांव निवासी विजय वर्मा का बेटा विक्रांत रात करीब 9 बजे अपनी अपाची बाइक से दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। करीब डेढ़ घंटे बाद परिजन को बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर उसके हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस घायल विक्रांत को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विक्रांत के पिता विजय वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे उनका बेटा बाइक लेकर घर से निकला था। उसने गांव में ही एक दोस्त के घर जाने की बात कही थी। करीब 10:30 बजे परिवार को फोन पर सूचना मिली कि बीसलपुर-शाहजहांपुर मार्ग पर विक्रांत का हादसा हो गया है। अस्पताल पहुंचने से पहले बिगड़ी हालत परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पुलिस पहले से मौजूद थी। पुलिस घायल विक्रांत को बीसलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मौके पर खड़े ट्रक के चालक को पकड़ा कोतवाली प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास खड़े एक ट्रक के चालक को हिरासत में लिया है। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने लापरवाही से बाइक में टक्कर मारी, जिससे उनके बेटे की जान चली गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे की परिस्थितियों और ट्रक चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:पीलीभीत दोस्त के घर जाते समय हुआ हादसा, ट्रक चालक हिरासत में