![]()
हाथरस में चार दिन पहले हार्डवेयर कारोबारी सुनील की हत्या की मुख्य आरोपी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। सुनील की चार दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनील अलीगढ़ जिले के असरोई थाना इगलास के निवासी थे। यह घटना मुरसान क्षेत्र में दयालपुर के निकट हुई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों अजय और चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, एक अन्य आरोपी सुखबीर फौजी पुत्र मलखान निवासी दयालपुर थाना मुरसान अभी भी फरार है। फरार आरोपी सुखबीर फौजी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या लेनदेन के विवाद के कारण हुई थी। कल काफी लोगों ने कलेक्ट्रेट में दिया था धरना… कल मृतक के परिजनों और अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया था। उन्होंने हत्यारोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और उनका एनकाउंटर करने की मांग की थी। जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए थे। इस संबंध में सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं और फरार आरोपी सुखबीर की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। उसे परिणाम घोषित कर दिया गया है।
Source link
हाथरस में हार्डवेयर कारोबारी की हत्या का मामला:फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित, दो की हो चुकी है गिरफ्तारी