हरदोई में विवाहिता दो बच्चों संग मायके से लापता:मौसा-भतीजे पर प्रेम प्रसंग में भगा ले जाने का आरोप


हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता अपने दो मासूम बच्चों के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। परिजनों ने इस मामले में प्रेम प्रसंग के चलते महिला को मौसा-भतीजे द्वारा भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने सोमवार देर शाम शादी का झांसा देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी अपने तीन और चार साल के दो बच्चों के साथ मायके आई हुई थी। बीते 14 जून की शाम करीब 7 बजे वह अचानक दोनों बच्चों को लेकर घर से कहीं चली गई। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों की शुरुआती जांच में सामने आया कि यह सामान्य गुमशुदगी नहीं है। आरोप है कि थाना टंडियावां के ग्राम मराव निवासी गोलू (पुत्र छत्रपाल) ने महिला को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया था। इस साजिश में गोलू के मौसा विद्यासागर (निवासी: ऊंचा थोक, थाना कोतवाली शहर) ने भी कथित तौर पर मदद की। आरोप है कि स्थानीय होने के कारण विद्यासागर ने गोलू को महिला और उसके बच्चों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने में सहयोग किया। इस मामले को दो छोटे बच्चों के शामिल होने के कारण पुलिस गंभीरता से ले रही है। शहर कोतवाल ने बताया कि आरोपियों के मोबाइल नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं और जल्द ही महिला व बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। आरोपियों की जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *