![]()
मथुरा के कोसी शहर में हुई 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपए नगदी की चोरी की वारदात ने देहात इलाके की पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की हुई इस वारदात के बाद अब पुलिस के अधिकारी वारदात स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं और पीड़ित व्यापारी से ज्यादा से ज्यादा जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। कोसी में हुई इस वारदात के बाद मथुरा के व्यापारी भी गुस्से में हैं और जल्द से जल्द खुलासा करने की पुलिस से मांग कर रहे हैं। सराफा बाजार में हुई वारदात कोसी के भरत मिलाप चौक के पास सराफा बाजार में जुगल किशोर अमित कुमार की ज्वैलरी की दुकान है। इस दुकान पर जुगल किशोर के बेटे वरुण और उनके भाई बैठते हैं। जुगल किशोर कोसी के बड़े व्यापारी हैं। त्यौहारी सीजन के चलते दुकान में सोने के आभूषण रखे हुए थे। रविवार की शाम 7 बजे वरुण अपनी दुकान बंद कर बलदेव गंज स्थित घर पर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर आए और ताला खोलकर अंदर गए तो वहां एक कमरे का ताला जला हुआ मिला। चाबी से खोली तिजोरी वरुण को ताला जला मिलने पर शक हुआ तो वह स्ट्रांग रूम में गए। जहां उन्होंने तिजोरी को देखा तो उनके होश उड़ गए। तिजोरी में रखे करीब 10 किलो सोने के आभूषण और 15 लाख रुपए गायब थे। तिजोरी पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं थे जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोर ने तिजोरी चाबी से खोली और उसमें रखे आभूषण लेकर फरार हो गया। वरुण ने चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस को दी। चांदी और पीतल से नहीं लगाया हाथ वारदात को अंजाम देने वाला चोर बेहद शातिर था। उसने स्ट्रांग रूम में रखे चांदी के आभूषण पीतल के बर्तन और सोने के पानी फिरे आभूषणों को हाथ नहीं लगाया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि चोर रात 10 बजे दुकान में घुसा और सुबह 5 बजे निकल कर गया। चोर को डर था कि दुकान में लगे CCTV कैमरे में वह रिकॉर्ड हो गया है और पकड़ा न जाए इसके लिए उसने DBR को भी चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर बड़े इत्मीनान से मौके से निकल गया। छत के रास्ते दुकान में घुसा चोर सराफा बाजार में स्थित जुगल किशोर ज्वैलर्स की दुकान में चोर पीछे के रास्ते छत पर पहुंचा और वहां लगे जाल को काटकर दुकान के अंदर पहुंचा। जहां उसने स्ट्रांग रूम के बाहर कमरे का ताला तोड़ा और फिर स्ट्रांग रूम में पहुंचकर तिजोरी खोली। करीब 7 घंटे तक दुकान में रहकर उसने बड़े इत्मीनान से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह सब तब हुआ जब दुकान से महज 100 मीटर दूर पुलिस पिकेट तैनात रहती है। इसके अलावा कोसी शहर राजस्थान और हरियाणा की सीमा से लगा है और संवेदनशील माना जाता है। अधिकारियों ने दिया जल्द खुलासे का आश्वासन वारदात के खुलासे के लिए SSP श्लोक कुमार ने 4 टीम बनाई है। यह टीम मौके से इलेक्ट्रॉनिक सांख्य जुटाने के अलावा संदिग्धों की तलाश कर रही हैं। फील्ड यूनिट,डॉग स्क्वायड के जरिए भी वारदात को अंजाम देने वाले चोर की तलाश की जा रही है। नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध नजर भी आया है। जिसके कंधों पर बैग लटके हुए हैं। वारदात के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार ने कोसी के व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करने का प्रयास करेगी। देर रात कोसी पहुंचे DIG चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद DIG शैलेश पांडे दर रात कोसी पहुंचे। यहां उन्होंने SSP के साथ मिलकर वारदात स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने छत,दुकान और बाजार में घूमकर हर उस जगह को देखा जहां जहां चोर गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस टीमों के साथ मीटिंग कर आवश्यक निर्देश दिए। वहीं कोसी के व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार शाम तक वारदात का खुलासा नहीं हुआ तो वह शहर की किसी दुकान को नहीं खोलेंगे।
Source link
करोड़ों की चोरी में पुलिस के हाथ खाली:DIG – SSP ने किया वारदात की जगह का निरीक्षण, 10 टीम कर रही वारदात को अंजाम देने वाले तक पहुंचने का प्रयास