हरदोई में रंजिश में अधेड़ की जमकर पिटाई:शरीर पर गंभीर चोटें आईं, 20 हजार रुपए गायब; 5 पर केस दर्ज


हरदोई में पुरानी रंजिश के चलते पांच आरोपियों ने एक अधेड़ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में पीड़ित को गहरी चोटें आईं और उसकी जेब से 20 हजार रुपए भी गायब हो गए। बिलग्राम कोतवाली में बुधवार रात 9:39 बजे पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अल्लीगढ़ निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता खुशीराम 1 सितम्बर की रात 7:30 बजे बिलग्राम से अपनी बाइक पर आटे की बोरी लेकर गांव लौट रहे थे। इस दौरान अल्लीगढ़ चौराहे के पास पहुंचे, तो गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। मोहित के आरोप के मुताबिक, गांव के राजेश यादव, रितिक यादव, इस्पेक्टर यादव, नरायन किसान और राम सरन अर्कवंशी ने पुरानी दुश्मनी के चलते खुशीराम को देखते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब खुशीराम ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों, लात और घूंसों से बुरी तरह पीटा। हमले में खुशीराम के सिर और पूरे शरीर पर गहरी चोटें आईं। घटना के बाद परिवार वालों ने उन्हें तुरंत बिलग्राम के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पीड़ित के बेटे मोहित का कहना है कि मारपीट के दौरान उनके पिता के पास मौजूद करीब 20,000 रुपये गिर गए, जिसे शायद आरोपियों ने उठा लिया है। मोहित ने बताया कि 15 दिन पहले आरोपी राजेश से उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *