Shreyas Iyer, Gautam Gambhir & VVS Laxman Meet BCCI in Mumbai

1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल और टी-20 कैप्टन श्रेयस अय्यर गुरुवार को रिव्यू मीटिंग के लिए मुंबई में BCCI हेडक्वार्टर पहुंचे। उनके साथ हेड कोच गौतम गंभीर और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) हेड वीवीएस लक्ष्मण भी मौजूद रहे।

कई रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर रिव्यू मीटिंग पहले आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के बाद होनी थी, लेकिन श्रीलंका के दो टेस्ट मैचों के दौरे के कारण इसमें देरी हुई। यह बैठक अब आयोजित की जा रही है।

BCCI सचिव देवजीत सैकिया और अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी बैठक में शामिल हैं।

मीटिंग के लिए जाते वीवीएस लक्ष्मण और BCCI सचिव देवजीत सैकिया।

मीटिंग के लिए जाते वीवीएस लक्ष्मण और BCCI सचिव देवजीत सैकिया।

भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हारा

डिफेंडिंग टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन भारत को जून में आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से हार मिली। इसमें नॉटिंघम में 125 रन की हार भी शामिल है, जो सीरीज की उनकी सबसे बड़ी हार थी। शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड में वनडे सीरीज भी 2-1 से हार गया।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगा भारत

इस बीच भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलना है। इसमें श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तान बनाया गया है।

स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर करेगा। उनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा को भी टीम में शामिल किया गया है।

बुमराह की वापसी हो सकती है

बुमराह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 16 जुलाई को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम वनडे से बाहर कर दिया गया था। BCCI ने उनकी अनुपस्थिति का कारण कार्डिफ में फील्डिंग के दौरान लगी चोट को बताया था। वे श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेल सके थे, जिसे भारत ने 1-0 से अपने नाम किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.