वाराणसी-दिल्ली फ्लाइट की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग:वाराणसी से दिल्ली जा रही IX 1253 के पिछले कार्गो कंपार्टमेंट में मिला धुएं का संकेत, जांच में नहीं मिला धुआं


वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1253 में गुरुवार सुबह उड़ान के दौरान पिछले हिस्से के कार्गो कंपार्टमेंट में धुएं का संकेत मिला। इसके बाद पायलट ने एहतियात के तौर पर विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारने का फैसला किया। विमान ने सुबह 8:52 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इसके बाद एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने विमान की जांच की। टीम को निरीक्षण के दौरान कहीं भी धुआं दिखाई नहीं दिया। जांच के बाद विमान को एयरपोर्ट के स्टैंड पर पार्क किया गया। यात्रियों को विमान से उतारने की प्रक्रिया सुबह 9:02 बजे शुरू हुई। विमान में सवार सभी 155 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *