Indigo Doha-Bengaluru Flight Diverted to Muscat

  • Hindi News
  • National
  • Indigo Doha Bengaluru Flight Diverted To Muscat | Pilot Health Emergency

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोहा से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट को गुरुवार को मस्कट डायवर्ट किया गया। फ्लाइट के पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत थी।

फ्लाइट 6E 1302 को सुरक्षित तरीके से मस्कट उतारा गया। लैंडिंग के बाद मेडिकल टीम ने पायलट की जांच की, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब पायलट की तबीयत ठीक है।

यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए दूसरी फ्लाइट

इंडिगो ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए दूसरा विमान और नए क्रू सदस्यों का इंतजाम किया है। यात्रियों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए बेंगलुरु से मस्कट एक राहत फ्लाइट भेजी जा रही है।

एयरलाइन ने बयान में कहा, “इंडिगो की फ्लाइट 6E 1302, जो 3 सितंबर 2026 को दोहा से बेंगलुरु जा रही थी, ऑपरेटिंग क्रू के एक सदस्य को तुरंत मेडिकल मदद की जरूरत होने के कारण मस्कट डायवर्ट की गई।”

खबर अपडेट की जा रही है

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *