![]()
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में जमीन के अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम सराय मारूफ में हुई। इस संबंध में शुक्रवार 12:18 पर 4 नामजद और 10 अज्ञात आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संडीला के अशराफटोला निवासी पीड़ित शिव प्रसाद और उनके पुत्र विशाल गुप्ता का प्लाट अशराफटोला, सण्डीला में स्थित है। इस प्लाट पर विपक्षी वीरेन्द्र पुत्र गया प्रसाद अवैध तरीके से निर्माण करा रहा था। जब शिव प्रसाद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इसके बाद वीरेन्द्र, कदूस पुत्र अयूब, अब्दुल वजूद पुत्र मो. अयूब, प्रदीप गुप्ता पुत्र राजाराम और महिला समेत 10 अज्ञात आरोपी मौके पर आ गए। आरोप है कि इन लोगों ने शिव प्रसाद और उनके पुत्र को घेरकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा। दावा है कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से शिव प्रसाद का गला भी दबाया। इस दौरान उनकी जेब से 2,700 रुपये नकद भी जबरन निकाल लिए गए। झड़प के दौरान आरोपी प्रदीप गुप्ता ने तमंचा लहराते हुए गोली चलाने की कोशिश की। गनीमत रही कि गोली नहीं चली, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 3(5), 115(2), और 109(1) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामलेकी जांच कर रही है।
Source link
हरदोई में जमीन कब्जे के विरोध पर पिता–पुत्र पर जानलेवा-हमला:हत्या का प्रयास, तमंचा लहराकर गोली चलाने की कोशिश, 14 पर FIR