![]()
फिरोजाबाद के नगला किरार में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पॉलिसी का बोनस खाते में जमा कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 4.53 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर खैरगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने ठगी की रकम में से 1.25 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। खुद को पॉलिसी एजेंट बताकर किया फोन नगला किरार निवासी वीरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 24 जून को उनके पास एक फोन कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को पॉलिसी एजेंट बताया। उसने कहा कि वीरेश की एक्सिस मैक्स लाइफ पॉलिसी का बोनस एजेंट के खाते में जमा हो रहा है। आरोपी ने बोनस वीरेश के खाते में ट्रांसफर कराने के नाम पर उनसे कुछ रकम जमा करने को कहा। इसके बाद आरोपी ने WhatsApp पर QR कोड और बैंक खाते की जानकारी भेजी और उसमें पैसे जमा करने के लिए कहा।
अलग-अलग खातों में भेजे पैसे वीरेश कुमार ने आरोपी के बताए बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। इस तरह अलग-अलग लेनदेन के जरिए उनसे कुल 4.53 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगी का पता चलने के बाद वीरेश ने पुलिस से शिकायत की। खैरगढ़ थाना पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 1.25 लाख रुपये फ्रीज कराए पुलिस टीम ने साइबर सेल की मदद से ठगी की रकम में से 1.25 लाख रुपये फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस अब उन खातों और लेनदेन की जानकारी जुटा रही है, जिनके जरिए रकम ट्रांसफर की गई। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही ठगी की बची हुई रकम को फ्रीज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
Source link
पॉलिसी बोनस दिलाने के नाम पर 4.53 लाख की ठगी:फिरोजाबाद में साइबर ठगों ने दिया झांसा, पुलिस ने 1.25 लाख रुपए फ्रीज कराए