![]()
उन्नाव। शांति नगर नहर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार रात मूर्तियां खंडित किए जाने से हड़कंप मच गया। रात करीब साढ़े 10 बजे घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विमल द्विवेदी मौके पर पहुंचे और प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्रा पुलिस टीम के साथ मंदिर पहुंचे और परिसर का जायजा लिया। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की जानकारी फैलने के बाद मंदिर के आसपास लोगों की भीड़ जुटने लगी और इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। विमल द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर की धार्मिक गरिमा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई की मांग की। CCTV फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस सदर कोतवाली प्रभारी सीके मिश्रा ने बताया कि मंदिर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर मूर्तियां खंडित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि आरोपी की पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस निगरानी बनाए हुए है।
Source link
उन्नाव के सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में मूर्तियां तोड़ी गईं:पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान में जुटी, एक संदिग्ध हिरासत में