![]()
सिद्धार्थनगर में युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बाराबंकी निवासी हरिकेश लोढ़ी उर्फ विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला मोहाना थाना क्षेत्र का है। आरोप है कि हरिकेश ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अलग-अलग अकाउंट से वायरल किया। वीडियो प्रसारित होने के बाद युवती और उसके परिवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। परिजनों के अनुसार, फरवरी में भी इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। उस समय संबंधित वीडियो और सोशल मीडिया अकाउंट हटा दिए गए थे। आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने नए फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर दोबारा वीडियो प्रसारित करना शुरू कर दिया। शिकायत में आरोपी से जुड़े कई सोशल मीडिया अकाउंट का भी जिक्र किया गया है। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को हटवाने और उसकी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। मोहाना थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, वायरल वीडियो और उससे जुड़े डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। आरोपी की भूमिका की पुष्टि के लिए उपलब्ध साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Source link
युवती का अश्लील वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करने का आरोप:बाराबंकी में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज, साक्ष्यों की जांच जारी