![]()
हरदोई के सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों के लिए विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों से क्षेत्र में दो छोटे पुलों के निर्माण की परियोजनाओं को शासन से मंजूरी मिल गई है। दोनों परियोजनाओं पर कुल 463.76 लाख रुपए यानी करीब 4.63 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन पुलों के बनने से 20 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को सीधे फायदा मिलने की उम्मीद है। नीलम नदी के बैक फ्लो पर बनेगा पुल स्वीकृत परियोजनाओं में पहला पुल सांडी विकासखंड में नीलम नदी के बैक फ्लो पर बखरिया के पास बनाया जाएगा। बरसात के दिनों में जलस्तर बढ़ने से यहां अक्सर आवागमन प्रभावित होता है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को बारिश के दौरान रास्ता बंद होने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। रोजमर्रा के काम के लिए बाजार और अन्य जरूरी स्थानों तक पहुंच भी आसान होगी। गर्रई नाले पर भी बनेगा छोटा पुल दूसरा पुल भरखनी विकासखंड में मुड़रामऊ-ललुआपुर संपर्क मार्ग पर गर्रई नाले के ऊपर बनाया जाएगा। यह पुल मुड़रामऊ, ललुआपुर, रणधीरपुर, ख्वाजीगीपुर और मढ़इया समेत आसपास के गांवों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुल बनने के बाद इन गांवों के लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। बारिश के दौरान नाले में पानी बढ़ने से प्रभावित होने वाला रास्ता भी सुचारु रहने की उम्मीद है। किसानों को भी मिलेगा सीधा फायदा दोनों पुलों के निर्माण से किसानों को भी लाभ मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में समय और परेशानी कम होगी। बरसात में जलधाराओं और नालों के कारण आवागमन बाधित होने की समस्या कम होने से ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों परियोजनाएं क्षेत्र में आवागमन बेहतर करने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास को भी गति देंगी। शासन से मंजूरी मिलने के बाद संबंधित गांवों में खुशी का माहौल है। 5 सितंबर को शासन से मिली स्वीकृति इन दोनों परियोजनाओं को शासन से 5 सितंबर को स्वीकृति मिली है। इसके बाद 6 सितंबर को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रतिनिधि डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने प्रकाशन के लिए इसकी जानकारी उपलब्ध कराई। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवागमन और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
Source link
हरदोई के सवायजपुर में दो छोटे पुलों को मिली मंजूरी:20 हजार से ज्यादा ग्रामीणों को होगा फायदा, 4.63 करोड़ रुपए की परियोजनाएं स्वीकृत