Skip to content
Friday, September 11, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • सांसद सतीश गौतम के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:अलीगढ़ में कराई गई एपआईआर, महिलाओं को किया जा रहा फॉलो, पुलिस ने शुरू की जांच
  • uttar pradesh

सांसद सतीश गौतम के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट:अलीगढ़ में कराई गई एपआईआर, महिलाओं को किया जा रहा फॉलो, पुलिस ने शुरू की जांच

rrshuklaji@gmail.com1 day ago01 mins


अलीगढ़ से भाजपा के सांसद सतीश गौतम के नाम और पहचान का इस्तेमाल कर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इस अकाउंट से महिलाओं को फॉलो करने के साथ उनके वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। मामला सामने आने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सांसद की छवि खराब करने की साजिश बताया है।
भाजपा जिला महामंत्री मुकेश लोधी ने एसएसपी नीरज जादौन से लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति सांसद की पहचान का इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट चला रहा है। इस अकाउंट से महिलाओं को फॉलो किया जा रहा है और उनके वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।
सांसद की छवि खराब करने की साजिश का आरोप
शिकायतकर्ता का आरोप है कि फर्जी अकाउंट के जरिए सांसद की सार्वजनिक, सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं से जुड़े वीडियो शेयर किए जाने को लेकर भी आपत्ति जताई गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। एसएसपी के निर्देश पर क्वार्सी थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने बुधवार रात आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अब फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।
अकाउंट बंद, साइबर टीम कर रही जांच
सीओ तृतीय सवर्म सिंह के अनुसार, शिकायत सामने आने के बाद संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट फिलहाल बंद हो चुका है। आरोपी तक पहुंचने के लिए जांच टीम गठित की गई है। साइबर सेल के विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया गया है। पुलिस आईपी एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस का फोकस अब इस बात पर है कि फर्जी अकाउंट किसने बनाया, इसे किस डिवाइस या नेटवर्क से संचालित किया गया और इसके पीछे कोई सुनियोजित साजिश तो नहीं थी।

Source link

Tagged: Aligarh News Aligarh police BJP MP Crime News Cyber Crime Fake Instagram Account Satish Gautam Social Media Fraud

Post navigation

Previous: माल्या बोले- ब्रिटेन छोड़ने पर रोक तो भारत कैसे लौटूं:बैंकों को 14000 करोड़ लौटाए, फिर भी भगोड़ा कहते हैं; सोचता हूं कॉकरोच बन जाऊं
Next: Apple iPhone 18 Pro Launch

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री घायल:बदायूं में चालक को झपकी आने से हादसा, एक की हालत गंभीर

rrshuklaji@gmail.com1 minute ago 0

मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट:संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, फेक न्यूज से बचने की सलाह

rrshuklaji@gmail.com16 minutes ago 0

बदायूं में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप

rrshuklaji@gmail.com32 minutes ago 0

बाढ़ का बढ़ा खतरा, दो गांवों में घुसा पानी:कन्नौज में 157 बीमार मिले, डायरिया-बुखार के मरीज बढ़े

rrshuklaji@gmail.com47 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री घायल:बदायूं में चालक को झपकी आने से हादसा, एक की हालत गंभीर

Recent Posts

  • गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 19 यात्री घायल:बदायूं में चालक को झपकी आने से हादसा, एक की हालत गंभीर
  • मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट:संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, फेक न्यूज से बचने की सलाह
  • इजराइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह की 2 किमी-लंबी सुरंग उड़ाई:विस्फोट के बाद 4.1 तीव्रता का भूकंप आया; PM नेतन्याहू बोले- हैप्पी न्यू ईयर
  • बदायूं में विवाहिता की मौत:ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या के बाद शव लटकाने का आरोप
  • NSE ने IPO का प्राइस बैंड ₹1700-1785 तय किया:17 से 21 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे निवेशक; कंपनी इश्यू से ₹22,562 करोड़ जुटाएगी

Archives

  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.