बांदा में नदी में मिला युवक का शव:हत्या कर फेंकने की आशंका; गर्दन, कान और कनपटी पर कटने के निशान


बांदा में शनिवार रात करीब 8:30 बजे बागे नदी में 30 साल के युवक का शव नहर में उतराता मिला। युवक शुक्रवार शाम दोस्त के साथ घर से निकले थे। अगले दिन नदी में शव मिलने से परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने रविवार शाम करीब 4 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामला नरैनी थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला का है। दोस्त के साथ घर से निकले थे बरकत परिजनों के मुताबिक, बरकत शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अपने दोस्त अरुण के साथ शंकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात 11 बजे तक वह घर नहीं लौटे तो परिवार ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चला। शनिवार शाम पुलिस को बागे नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान बरकत के रूप में की। सामान्य कपड़ों में निकले, शर्ट-चड्डी में मिला शव परिजनों का कहना है कि बरकत जब घर से निकले थे तो उन्होंने सामान्य कपड़े पहन रखे थे। शव मिलने पर वह सिर्फ शर्ट और चड्डी में थे। उनका मोबाइल फोन भी नहीं मिला। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच की मांग की है। पोस्टमार्टम में गर्दन और कान पर चोट के निशान पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, बरकत की गर्दन के बाएं हिस्से पर तेज धारदार हथियार से कटने का निशान मिला है। बाएं कान और कनपटी पर भी कटने के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट में शव करीब दो दिन तक पानी में रहने की संभावना जताई गई है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना की जांच कर रही है। साइकिल से सामान बेचकर चलाते थे परिवार बरकत साइकिल से छोटा-मोटा सामान बेचकर परिवार का गुजारा करते थे। उनकी शादी करीब 5 साल पहले हुई थी। उनके तीन बच्चे इनायत, नाजिया और डेढ़ साल की गुलनाज हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई शाहिद अली और इरफान हैं। आखिरी बार साथ रहे लोगों से पूछताछ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बरकत के साथ आखिरी बार मौजूद रहे लोगों से पूछताछ कर रही है। पोस्टमार्टम में सामने आए चोटों के निशान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *