हरदोई एसपी ने किया पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल:पचदेवरा थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह को बनाया गया रेलवेगंज का चौकी प्रभारी


हरदोई के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने रविवार शाम पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया। इस दौरान 6 थानाध्यक्षों की तैनाती में बदलाव किया गया, जबकि रेलवेगंज चौकी प्रभारी, प्रभारी गैंगस्टर प्रकोष्ठ और अतिरिक्त निरीक्षक टड़ियावां को थानाध्यक्ष बनाया गया है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिसकर्मियों की तैनाती से संबंधित आदेश जारी किया। इस फेरबदल में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां और स्थानांतरण शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक अतरौली सतीश चंद्र को बेनीगंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, बेनीगंज के प्रभारी निरीक्षक मार्कण्डेय सिंह को बेहटा गोकुल का थानाध्यक्ष बनाया गया है। लोनार कोतवाली की कमान संभाल रहे राकेश सिंह यादव को पचदेवरा थाने भेजा गया है। टड़ियावां थाने में अतिरिक्त निरीक्षक इख्तियार हुसैन को वहीं का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सुरसा थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा को लोनार कोतवाली का थानाध्यक्ष बनाया गया है। बेहटा गोकुल के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी को पुलिस लाइन भेजा गया है। गैंगस्टर प्रकोष्ठ के प्रभारी मनोज कुमार सिंह को अतरौली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। शहर के रेलवेगंज चौकी प्रभारी विश्वास शर्मा को सुरसा का थानाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि पचदेवरा थानाध्यक्ष शिव नारायण सिंह को रेलवेगंज का चौकी प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *