13 वर्षीय बालक लोहिया पार्क से लापता:मैनपुरी में गुमशुदगी दर्ज, पुलिस तलाश में जुटी


मैनपुरी के लोहिया पार्क से सोमवार सुबह 6 बजे 13 वर्षीय अक्षज लापता हो गया। वह अपने पिता विनय पांडे के साथ पार्क घूमने गया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। विनय पांडे सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। विनय पांडे ने बताया कि अक्षज सोमवार सुबह उनके साथ प्रतिदिन की तरह लोहिया पार्क पहुंचा था। कुछ देर बाद वह वहां से गायब हो गया। इसके बाद विनय पांडे ने कंट्रोल रूम को सूचना दी और सदर कोतवाली में अक्षज की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार ने अक्षज की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अक्षज दिखे तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पिता विनय पांडे के अनुसार, रविवार शाम को उन्होंने अक्षज को हल्की डांट लगाई थी, जिसके बाद आशंका है कि वह नाराज होकर घर नहीं लौटा। अक्षज सुबह साइकिल और क्रिकेट किट के साथ घर से निकला था। उसका पता गली नंबर 4बी, राजा का बाग, मैनपुरी है। कोतवाली पुलिस बालक की तलाश में जुट गई है और उसकी जल्द बरामदगी के प्रयास कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *