![]()
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर एक सड़क हादसे में घायल हुए बाइक सवार युवक की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैनाठेर थाना क्षेत्र के आजम वाली मिलक निवासी 25 वर्षीय जीशान प्राइवेट काम करता था। उसके भाई फरमान ने पुलिस को बताया कि 9 अगस्त की शाम करीब चार बजे जीशान बाइक से दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। करीब साढ़े चार बजे वह दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा क्षेत्र के लोदीपुर राजपूत के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जीशान को उपचार के लिए टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया। आज यानी सोमवार शाम करीब पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसएचओ पाकबड़ा सुनील कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है।
Source link
मुरादाबाद में बाइक सवार युवक की मौत:कार की टक्कर से घायल, उपचार के दौरान तोड़ा दम