![]()
सीतापुर में बुधवार रात करीब 9 बजे गैस रिसाव से किचन में आग लग गई। उस समय घर में खाना बनाया जा रहा था। आग बुझाने पहुंचे 35 साल के पवन वर्मा गंभीर रूप से झुलस गए। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मामला में हरगांव थाना क्षेत्र के सेमरी गांव का है। बताया गया कि पवन वर्मा के घर करीब 2 महीने पहले गैस सिलेंडर आया था। बुधवार रात गैस चूल्हे पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर के रेगुलेटर से गैस रिसाव होने लगा। कुछ ही देर में गैस ने आग पकड़ ली। किचन में रखा सामान भी जलने लगा। आग बुझाने पहुंचे युवक झुलसे अचानक आग लगने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पवन वर्मा आग बुझाने के लिए किचन में पहुंचे। आग पर काबू पाने की कोशिश में वह बुरी तरह झुलस गए। परिजनों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर आग बुझने के बाद परिजन पवन को CHC हरगांव लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल जिला अस्पताल में पवन वर्मा का इलाज चल रहा है।
Source link
सीतापुर में गैस रिसाव से किचन में लगी आग:बुझाने पहुंचा युवक झुलसा; गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर