लखनऊ में RSS ने युवा व्यवसायी गोष्ठी:विभाग सह संपर्क प्रमुख बोले – युवा समाज में अपनी जिम्मेदारियों कों समझें


लखनऊ के गोमती नगर स्थित महामना विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा व्यवसायी गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के युवा व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। गोष्ठी में युवाओं की व्यवसाय के साथ समाज और राष्ट्र के विकास में भूमिका पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवा कैसा होना चाहिए, स्वामी विवेकानंद युवाओं से कैसी अपेक्षा रखते थे और युवा राष्ट्र के लिए क्या कर सकता है, इस पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग सह संपर्क प्रमुख धीरेन्द्र ने युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने युवा व्यवसायियों की भूमिका और समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि व्यवसाय केवल आर्थिक गतिविधि नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से समाज में रोजगार और विकास के अवसर भी पैदा होते हैं। युवा व्यवसायी ईमानदारी, सेवा और सामाजिक सरोकारों को अपने काम का हिस्सा बनाकर समाज को मजबूत बनाने में योगदान दे सकते हैं। युवा अपनी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग देशहित में करें उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के सामने आगे बढ़ने के कई अवसर हैं। जरूरत इस बात की है कि युवा अपनी क्षमता और प्रतिभा का उपयोग देशहित में करें। व्यवसाय में सफलता हासिल करने के साथ समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। गोष्ठी में गोमती नगर के नगर कार्यवाह पवन कुमार ने भी युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा व्यवसायियों को आपस में संवाद और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। स्थानीय स्तर पर युवा उद्यमियों का नेटवर्क मजबूत होने से एक-दूसरे के साथ नए अवसर और अनुभव साझा करने में मदद मिलेगी। राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई कार्यक्रम के दौरान व्यवसाय, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और अपने कार्यों के माध्यम से समाज में बेहतर माहौल बनाने की अपील की। गोष्ठी में युवा व्यवसायियों ने भी अपने विचार साझा किए और भविष्य में ऐसे संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *