Krishna Janmotsav Lucknow | Mohibullapur Jhanki Bhajan Program 2026

लखनऊ28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लखनऊ के मोहिबुल्लापुर स्थित मारुति नंदन श्री कृष्ण लीला मैदान ट्रस्ट की ओर से बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव के सातवें दिवस पर भगवान कृष्ण और राधा रानी की झांकी के माध्यम से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में शिव, पार्वती, अघोरी, महाकाली और राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। क्षेत्र के स्थानीय बाल कलाकारों ने भी प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया ।

शिव का विकराल रूप रोहित ने, पार्वती का स्वरूप मोनिका निषाद ने और अघोरी का स्वरूप शिवा ने धारण किया। वहीं सम्राट महाकाली और राधा-कृष्ण के स्वरूपों की प्रस्तुति राहुल-रिशू आर्ट ग्रुप की ओर से की गई। कलाकारों की प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु झांकियां देखने के लिए जुटे रहे।

प्रचलित भजनों से गूंजा आयोजन परिसर

कार्यक्रम में स्थानीय बाल कलाकारों आशी शर्मा, अंजलि शर्मा, माही गुप्ता, अन्विका शर्मा और अद्विक समेत अन्य कलाकारों ने भी प्रतिभाग किया। बाल कलाकारों की प्रस्तुतियों ने आयोजन में उत्साह बढ़ाया।

इस आयोजन में भगवान कृष्ण और शिव की भक्ति से जुड़े पांच प्रचलित भजनों ने माहौल भक्तिमय बना दिया। इनमें अच्युतम केशवम् कृष्ण दामोदरम् , गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो, राधे-राधे राधे बरसाने वाली राधे, मेरे भोलेनाथ और शिव तांडव स्तोत्र प्रमुख रहे।

बच्चों को भी प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया

ट्रस्ट के संरक्षक प्रदीप शुक्ल और ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश लोधी ने कहा कि जन्मोत्सव के सातवें दिवस पर शिवाय झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरूपों को प्रस्तुत किया गया। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ना है। उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि आयोजन में स्थानीय बच्चों को भी प्रतिभाग करने का अवसर दिया गया। बच्चों और कलाकारों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *