![]()
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बुधवार रात ललितपुर पहुंचे। उन्होंने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन चचेरे भाइयों के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। श्यामलाल पाल रात करीब 10:30 बजे ललितपुर पहुंचे। हाईवे स्थित बीघा टोल पर सपा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह लोधी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ग्राम रोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने 23 अगस्त को हाईवे पर ट्रक की टक्कर से जान गंवाने वाले अंशुल, सनी और अभिषेक पाल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान शिक्षक विधायक मानसिंह यादव, रामविलास रजक, प्रदेश सचिव पिछड़ा वर्ग शत्रुघ्न यादव, नगर अध्यक्ष अभी खजुरिया और जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल पाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Source link