सिर पर चढ़ा क्रेन का पहिया:तड़प कर मजदूर की मौत, गोरखपुर में काम के दौरान गाड़ी से गिरा था


गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शाहजहांपुर जिले के लखनपुर के रहने वाले दिलीप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दिलीप रोज की तरह सड़क पर चल रहे निर्माण काम में क्रेन की मदद से पाइप ले जाने का काम कर रहा था। इसी दौरान वह चलती गाड़ी से नीचे गिर गया और क्रेन के नीचे आ गया। हादसे में क्रेन का अलगा पहिया उसके सिर पर चढ़ गया, सिर फटने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानिए पूरा मामला… जानकारी के मुताबिक खोराबार थाना क्षेत्र के सिक्टौर चौराहे पर शुक्रवार को निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें क्रेन से दिलीप पाइप ढ़ोने का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक गाड़ी से गिर गया। इतने में क्रेन का अगला पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। हादसे में उसकी खोपड़ी चकनाचूर हो गई। खून से लतफत दिलीप की मौके से ही तड़प कर मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना से आस- पास अफरा- तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन आरोप है कि जानकारी देने के बावजूद करीब 25 मिनट तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। जबकि दुर्घटनास्थल से महज 300 मीटर की दूरी पर सहारा स्टेट पुलिस चौकी स्थित है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिली। हादसे की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खोराबार पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक दिलीप शाहजहांपुर जिले के लखनपुर के रहने वाला था। परिवार के भरण- पोषण के लिए गोरखपुर में मजदूरी करता था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *