सहारनपुर में मस्जिद गिराने के विरोध में प्रदर्शन:सीपीआई ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया, दोबारा बनाने की मांग की
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 5 सितंबर को सहारनपुर में जिस मस्जिद को गिराया गया था, उसकी जमीन याकूब खान और वाहिद खान के नाम पर दर्ज है।…