![]()
सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि निवेशकों को हर महीने 5 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा दिया गया। जनकपुरी क्षेत्र के चार युवकों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार सुबह 8 बजे आरोपी मेहूल गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार निवेशकों ने र्दज कराई शिकायत शिकायतकर्ताओं में गौरव शर्मा, मुकुल शर्मा, आकाश जैन और नदीम सैफी शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मेहूल गुप्ता पहले देहरादून चौक स्थित ‘बरकत राज ट्रेडिंग’ नाम से एक फर्म चलाता था। वर्तमान में वह मोहाली (चंडीगढ़) में ट्रेडिंग का काम कर रहा है। सुरक्षित निवेश और 5 फिसदी रिर्टन का दिया भरोसा शिकायत के अनुसार, आरोपी ने निवेशकों को भरोसा दिलाया था कि उनकी निवेश की गई राशि पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। साथ ही, उन्हें हर महीने 5 प्रतिशत का रिटर्न मिलेगा। मेहूल गुप्ता ने यह भी कहा था कि यदि ट्रेडिंग में कोई नुकसान होता है, तो उसकी भरपाई वह स्वयं करेगा और निवेशकों की मूल राशि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शुरुआती मुनाफे के बाद बंद हुआ भुगतान इन आश्वासनों पर विश्वास करते हुए, चारों शिकायतकर्ताओं ने आरोपी के कार्यालय में कुल 18 लाख रुपये का निवेश किया। शुरुआती दो से तीन महीनों तक उन्हें मुनाफे की राशि मिली, जिससे उनका भरोसा और बढ़ गया।हालांकि, कुछ समय बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया। जब निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगी, तो वह लगातार टालमटोल करता रहा और विभिन्न बहाने बनाता रहा। किसने कितना किया निवेश शिकायत में निवेश की गई रकम का विवरण भी दिया गया है: आकाश जैन ने 7 लाख रुपये, नदीम सैफी ने 5 लाख रुपये, मुकुल शर्मा ने 4.50 लाख रुपये और गौरव शर्मा ने 1.50 लाख रुपये का निवेश किया था। कुल निवेश राशि 18 लाख रुपये है। शिकायतकर्ताओं ने ऑनलाइन भुगतान के बैंक स्टेटमेंट भी पुलिस को सौंपे हैं। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरु पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मेहूल गुप्ता के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें पुलिस निवेश, भुगतान और अन्य संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
सहारनपुर में ट्रेडिंग के नाम पर 18 लाख की ठगी:5 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर निवेशकों से ठगी, कारोबारी पर FIR