Kashi Vishwanath CEO Vishwa Bhushan Mishra Transferred to UPSSSC

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विश्व भूषण मिश्र का करीब तीन साल बाद तबादला कर दिया गया है। उन्हें उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में उपसचिव के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है। विश्व भूषण मिश्र जनवरी 2024 से

.

विश्वनाथ मंदिर में जारी किया SOP

विश्व भूषण मिश्र के कार्यकाल में सबसे अहम बदलावों में अत्यधिक भीड़ वाले त्योहारों के लिए दर्शन व्यवस्था को व्यवस्थित करना रहा। सावन, नववर्ष, महाशिवरात्रि जैसे पर्वों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने अलग-अलग स्तर पर भीड़ नियंत्रण और दर्शन के लिए SOP लागू किए। भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ने पर गर्भगृह में स्पर्श दर्शन को अस्थायी रूप से रोककर झांकी दर्शन की व्यवस्था की गई, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु कम समय में बाबा विश्वनाथ का दर्शन कर सकें।

प्रयागराज कुंभ 2019 की संभाली थी जिम्मेदारी

विश्व भूषण मिश्र मंदिर CEO बनने से पहले वह वाराणसी मंडल में अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद पर तैनात थे। इससे पहले प्रदेश के कई जिलों में उन्होंने प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभालीं। प्रयागराज कुंभ-2019 और कोविड काल के दौरान भी उनकी प्रशासनिक भूमिका रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *