यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर:3 जिलों के CDO बदले, बिरहा गाकर वायरल हुए डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद भेजा


यूपी सरकार ने रविवार आधी रात 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदल दिया गया है। बिरहा लोकगीत गाने वाले विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर के CDO सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया CDO बनाया गया है। राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इससे पहले वह आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव थे। लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। राजस्व परिषद के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया है। रेशम विभाग के विशेष सचिव और निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद का सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। IAS की लिस्ट देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *