सहारनपुर के नूनाबड़ी गोलीकांड में एक आरोपी गिरफ्तार:फायरिंग में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस और खोखा बरामद, आर्म्स एक्ट में FIR


सहारनपुर में बड़गांव थाना क्षेत्र के नूनाबड़ी गांव में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। बरामदगी के बाद पुलिस ने मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 8-9 मई की रात की है। नूनाबड़ी गांव निवासी सुल्तान ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोग हथियारों से लैस होकर उसके घेर में घुस आए थे। साले और बेटों पर किया था हमला तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने वहां मौजूद उसके साले शान मोहम्मद तथा बेटों अब्दुल और नादिर के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। गोली लगने से शान मोहम्मद और अब्दुल घायल हो गए थे, जबकि नादिर को लाठी-डंडों से पीटकर घायल किया गया था। पुलिस टीम लगातार कर रही थी दबिश घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी देवबंद के निर्देशन में बड़गांव थाना पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। बस शेड के पास से दबोचा गया आरोपी गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गोगा म्हाड़ी यात्री बस शेड के पास से नूनाबड़ी निवासी अब्दुल पुत्र सुल्तान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। आर्म्स एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक लाखन सिंह, उपनिरीक्षक सतीशचंद, उपनिरीक्षक मुन्नालाल, कांस्टेबल अरुण कुमार और कांस्टेबल ओमकार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की कार्रवाई की सराहना की है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *