Vande Bharat Shed & Pit Line Progress Review

बनारस कोचिंग डिपो में यात्रियों की शिकायतों और यात्री सुविधाओं से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को ‘रेल मदद’ पर मिलने वाली शिकायतों का जल्द और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रस्तावित वंदे भारत शेड और पिट लाइन

.

रेल मदद की शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई

कोचिंग डिपो में हुई समीक्षा में रेल मदद के जरिए मिलने वाली शिकायतों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों को शिकायतों का समय सीमा में समाधान करने और उनका नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। खासतौर पर यात्री सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण में देरी नहीं करने को कहा गया।

वंदे भारत शेड-पिट लाइन के काम में तेजी के निर्देश

डिपो में प्रस्तावित वंदे भारत शेड और पिट लाइन के काम की प्रगति की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों से चल रहे काम की स्थिति पूछी गई और काम को निर्धारित मानकों के साथ तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में लिनेन की गुणवत्ता जांची

निरीक्षण के दौरान मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में कपड़ों की धुलाई की व्यवस्था और मशीनों के संचालन की स्थिति देखी गई। लिनेन की धुलाई, साफ-सफाई और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। मशीनों की नियमित मेंटेनेंस और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

मेडिकल और दिव्यांग यात्रियों की मदद पर भी समीक्षा

भारतेंदु सभागार में हुई समीक्षा बैठक में मेडिकल सहायता और दिव्यांग यात्रियों को मिलने वाली सहायता की स्थिति पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को इनसे जुड़ी शिकायतों का भी तेजी से और गुणवत्तापूर्ण समाधान करने को कहा गया।

यात्री सुविधाओं में सुधार पर जोर

बैठक में यात्री सेवाओं से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी और शिकायतों के समयबद्ध समाधान पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया प्रभावी रहे।

बैठक में वरिष्ठ मंडल अभियंता समन्वय विकास कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (सीएंडडब्ल्यू) अभिषेक राय, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेंद्र पाल, डीईई दीपक यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *