संभल पुलिस ने 24 घंटे में 4 चोर पकड़े:इंटरलॉकिंग फैक्ट्री समेत दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा


संभल पुलिस ने इंटरलॉकिंग फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना में शामिल चार आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से पांच हजार रुपये नकद और अन्य चोरी का सामान बरामद किया है। इन आरोपियों ने आठ दिन पहले एक घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को जनपद संभल के थाना असमोली पुलिस ने इन चारों आरोपियों को दो अलग-अलग चोरी की वारदातों के संबंध में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गौरव कुमार पुत्र संतराम सिंह, रामरेश पुत्र डंबर, अरविंद पुत्र अनिल और नूर मोहम्मद पुत्र मोहम्मद जान (सभी गांव असमोली निवासी) के रूप में हुई है। चारों आरोपियों से चार लोहे की फर्मे की प्लेटें भी मिली उन्हें असमोली शुगर मिल से गांव बिलाल जाने वाली सड़क पर मनोहर चाय की दुकान के पास एक खाली पड़े प्लॉट से पकड़ा गया। कानूनी कार्रवाई के बाद चारों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने गौरव से दो जोड़ी पाजेब, रामरेश से 5,000 रुपये नकद, अरविंद से एक मंगलसूत्र और नूर मोहम्मद से एक जोड़ी टॉप्स बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त, चारों आरोपियों से चार लोहे की फर्मे की प्लेटें भी मिली हैं। पुलिस के अनुसार, 28 मार्च को गांव असमोली निवासी राहुल अग्रवाल पुत्र सुभाष चंद्र अग्रवाल की माधव इंटरलॉकिंग फैक्ट्री से 12 नंबर लोहे की प्लेटें और एंगल की टेंप्लेट चोरी हुई थीं। इससे पहले, 21 मार्च को सेंधरी मिलक निवासी अणेश पाल पुत्र जबर सिंह और सचिन कुमार पुत्र मोहर सिंह के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्त इन दोनों चोरी की वारदातों में शामिल थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *