![]()
मानसून पूरे यूपी में एक बार फिर एक्टिव हो गया है। सोमवार तड़के से लखनऊ में बारिश हो रही है। जबकि कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी समेत करीब 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के 69 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। संतकबीरनगर में बारिश में 300 साल पुराना बाबा बैजूनाथ मंदिर ढह गया। जबकि मुजफ्फरनगर में बारिश के बीच कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। इनमें 60 साल के पिता और उनके चार बच्चे शामिल हैं। दो बेटियां घायल हैं। प्रदेश की नदियां उफान पर हैं। बलिया में सरयू नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। 100 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। नदी किनारे कटान हो रहा है। कानपुर में गंगा चेतावनी स्तर तक पहुंच गई है। प्रशासन ने नदी में बोटिंग पर रोक लगा दी है। वाराणसी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर करीब 35 फीसदी जलमग्न हो गया है। दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूब गई हैं। वहीं रविवार को 30 शहरों में बारिश हुई। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ज्यादा 54 मिमी बारिश हमीरपुर में हुई। इसके अलावा श्रावस्ती में 40.5 मिमी, सुल्तानपुर में 37.3 मिमी, महराजगंज में 36.2 मिमी और गाजीपुर में 35.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, प्रदेश में 1 जून से अब तक 186 प्रतिशत बारिश हुई है। औसतन अब तक 256.4 बारिश होनी चाहिए थी। ऐसे में 27 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। लोगों को निचले इलाकों और नदी किनारे बसे क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम की 3 तस्वीरें- लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- यूपी में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया और बादलों के सिस्टम के झारखंड की तरफ बढ़ने की वजह से कारण मानसून की हवाएं अब यूपी की तरफ मुड़ गई हैं। इस वजह से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। 24 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यूपी के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
संतकबीरनगर में 300 साल पुराना मंदिर ढहा:मुजफ्फरनगर में मकान गिरने से 5 की मौत, प्रदेश के 69 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट