![]()
हाथरस के सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा मार्ग पर गुरुवार देर रात सड़क हादसे में एक बैंककर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा ट्रक और कार की टक्कर में हुआ। मृतक आगरा से अपने गांव कोंकना कलां, थाना सहपऊ, जिला हाथरस जा रहे थे। मृतक की पहचान 35 वर्षीय अक्षय प्रताप पुत्र जितेंद्र प्रताप के रूप में हुई है। अक्षय प्रताप आगरा में एक्सिस बैंक में कार्यरत थे। हादसा सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में आगरा रोड पर सब्जी मंडी और कुरसंडा मोड़ के बीच गुरुवार रात करीब दो से ढाई बजे के बीच हुआ। बताया गया है कि आगरा से आ रही उनकी फोर्ड कार को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में अक्षय की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पाकर परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। अक्षय प्रताप अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link
सड़क हादसे में बैंककर्मी की मौत:आगरा मार्ग पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए पीछे