लखनऊ में देर रात से हो रही रिमझिम बारिश:आज भी येलो अलर्ट, नहीं निकली धूप; कल 5 मिमी बरसे थे बादल


लखनऊ में देर रात से रिमझिम बारिश हो रही है। सुबह घने बादलों की वजह से धूप नहीं निकली। आज भी दिन में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कल सुबह से 5 घंटे की रिमझिम बारिश और देर रात हुई बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी हवाएं एक्टिव हो गई हैं। लगातार बारिश होने से अगले 5 दिनों तक तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं जाएगा। बंगाल की खाड़ी में बना बादलों का झारखंड की तरफ बढ़ा है। इस वजह से मानसूनी हवाएं यूपी और आसपास के इलाकों की तरफ मुड़ गई हैं। 2 तस्वीरें देखिए- मौसम के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *