वाराणसी पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार:बोले – चिकित्सकों की छवि जीवनदाता की बनी रहे इसलिए कार्रवाई


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार रविवार को वाराणसी पहुंचे । इस दौरान उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य विभाग के हो रही छापेमारी और कार्रवाई पर कहा कि चिकित्सक जीवनदाता होते हैं और उनकी छवि जीवनदाता की बनी रहे ।इसलिए यह कार्रवाई हो रही है। इस दौरान उन्होंने पड़ाव स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह ( अवधूत भगवान कुष्ठ सेवा आश्रम, पड़ाव) में पीठाधीश्वर परमपूज्य औघड़ गुरुपद संभव राम जी से आशीर्वाद लिया। इसके पूर्व उन्होंने अघोरेश्वर महाप्रभु के विग्रह पर पुष्पांजलि की और अघोर गणेश की अपरिक्रमा की और चिर कुट देवी विहार मंदिर में निग्रह देवता के साथ भाग अति का पूजा अर्चन किया। चिकित्सकों की छवि जीवनदाता वाली बिहार में हो रही चिकित्सकों और अस्पतालों पर होंगी छापेमारी पर निशांत कुमार ने कहा – डॉक्टर्स का काम जीवन देने का है। वो जीवनदाता हैं। उनकी छवि जीवनदाता की बनी रहे इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हमने वहां काम शुरू किया है। वहीं बिहार में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था पर निशांत कुमार बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठ गए। वाराणसी जब दस साल के थे तब आए थे वाराणसी आने पर उन्होंने कहा – काशी से अटूट लगाव मेरा और परिवार का। मै जब दस साल का था तब यहां आया था आज आया हूं यहां सर्वेश्वरी आश्रम में दर्शन किए हैं और कल सुबह बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लूंगा। इस दौरान जब चुनाव संबंधित सवाल किया गया तो स्वास्थ्य मंत्री मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गए। ज्ञात हो कि निशांत कुमार उनके पिता नीतीश कुमार और नीतीश कुमार की दादी और नीतीश कुमार के भाई वैध सतीश कुअर सभी की दीक्षा यहीं हुई है।इनके गांव में सर्वेश्वरी समूह का एक आश्रम भी बना हुआ है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *