श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए किया पत्थर का चयन:6 अगस्त को राजस्थान के बंशीपुर से मथुरा पहुंचेगा पत्थर, 9 अगस्त को कार्यशाला का होगा भूमि पूजन


श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी गुंबद पर कार सेवा का ऐलान करने वाले चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज 9 अगस्त को कार्यशाला का भूमि पूजन करेंगे। साधु संतों की मौजूदगी में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थर का चयन कर लिया गया है। यह पत्थर राजस्थान के बंशीपुर से 6 अगस्त को मथुरा लाया जाएगा। बंशीपुर पहुंचे संत सच्चिदानंद महाराज श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर के नव निर्माण में लगने वाले पत्थर का चयन करने के लिए चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज राजस्थान के बंशीपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मंदिर निर्माण में लगने वाले पत्थर का चयन किया। संत सच्चिदानंद महाराज ने यहां गुलाबी रंग के पत्थर का चयन किया। इसके बाद संत सच्चिदानंद महाराज ने मंदिर निर्माण के लिए पत्थर का ऑर्डर दे दिया। यह पत्थर 6 अगस्त तक मथुरा स्थित चित्रगुप्त पीठ पहुंच जाएगा। 6 टन पत्थर का दिया ऑर्डर संत सच्चिदानंद महाराज ने पहली खेप के रूप में 6 टन पत्थर का ऑर्डर दिया है। बंशीपुर निवासी केशव सिंह ठेकेदार को दिए गए इस ऑर्डर की खेप के मथुरा के बाद इसे कार्यशाला में रखवाया जाएगा। जहां 9 अगस्त को भूमि पूजन होगा। इसी दौरान शिला पूजन भी किया जाएगा। संत सच्चिदानंद महाराज ने बताया कि 9 अगस्त को मंदिर निर्माण का शंखनाद किया जाएगा। 4 जुलाई को किया था कार सेवा का ऐलान CM योगी आदित्यनाथ द्वारा हाथरस की सभा में दिए गए बयान के बाद चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर संत सच्चिदानंद महाराज ने 4 जुलाई को श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप बनी गुंबद पर कार सेवा का ऐलान किया था। संत सच्चिदानंद महाराज ने कहा था एक धक्का और दो….। इस ऐलान के बाद पुलिस हरकत में आई और उनको नोटिस देने के बाद आश्रम में नजरबंद कर दिया गया था। इससे पहले संत सच्चिदानंद महाराज ने हरिद्वार में जाकर संतों से मुलाकात की और कार सेवा की जानकारी दी थी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *