![]()
कौशांबी में मंगलवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पकड़ लिया। बताया गया कि युवक की पिटाई भी की गई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उसे थाने ले जाया गया। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और शाम करीब सात बजे परिवार शादी के लिए राजी हो गए। इसके बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। मामला पिपरी थाना क्षेत्र के शेरगढ़ गांव का है। पढ़िए पूरा मामला…. परिजनों ने पकड़कर पुलिस को बुलाया कौशांबी थाना क्षेत्र के जाटी गांव निवासी आकाश दिवाकर (22) मंगलवार रात अपनी प्रेमिका सलोनी दिवाकर (20) से मिलने शेरगढ़ गांव पहुंचा था। बताया गया कि दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे और वे चुपचाप मिलते थे। आकाश के आने की जानकारी होने पर परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान युवक की पिटाई किए जाने की बात भी सामने आई है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया और युवक को थाने ले जाया गया। बुधवार को दिनभर दोनों पक्षों के बीच बातचीत चलती रही। दोनों परिवार शादी के लिए हुए राजी बुधवार शाम करीब सात बजे दोनों परिवार शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तिल्हापुर मोड़ स्थित मंदिर में आकाश और सलोनी की शादी करा दी गई। शादी के दौरान मंदिर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
Source link
कौशाम्बी में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी,परिजनों ने पकड़कर पीटा:पुलिस ने समझाकर मंदिर में कराई शादी, 3 साल से था प्रेम संबंध