![]()
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में दो युवकों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे आगरा-ग्वालियर रोड स्थित इटौरा चौराहे पर हुई। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक इटौरा चौराहे पर स्थित शराब के ठेके की कैंटीन पर पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कुछ लोगों ने दोनों युवकों को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में दोनों युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलने पर मलपुरा थाना क्षेत्र की कुआं चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों की जानकारी लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। पुलिस वीडियो के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Source link
शराब ठेके के बाहर दो युवकों में मारपीट:आगरा में सड़क पर गिराकर पीटा, बेहोश होने तक मारता रहा