![]()
देवरिया में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) पुलिस ने एक किशोरी का अपहरण और दुष्कर्म करने के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, यह मामला लार थाना क्षेत्र का है। खरदहां घनश्याम निवासी नंदू उर्फ गोलू पर आरोप है कि उसने वर्ष 2023 में एक किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया था। इस दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच के दौरान, एएचटीयू पुलिस ने कुछ समय पहले किशोरी को बरामद कर लिया था। पीड़िता के बयान और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गईं। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर एएचटीयू टीम ने आरोपी नंदू उर्फ गोलू को राघव नगर मोड़ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में शादी का झांसा देकर किया था अपहरण