![]()
हरदोई: नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन (एनआरएमयू) की हरदोई शाखा का त्रिवार्षिक अधिवेशन और चुनाव शनिवार को हरदोई रेलवे स्टेशन परिसर में संपन्न हुआ। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में पंकज शर्मा को अध्यक्ष और शैलेश तिवारी को शाखा मंत्री चुना गया। यह कार्यक्रम शनिवार की शाम 6 बजे आयोजित किया गया जो रात तक चलता रहा। इस अधिवेशन में ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीणा सिंह, मंडल मंत्री राजेश चौबे और मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी कुंवर सुहेल खालिद की देखरेख में पूरी प्रक्रिया लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुई। सभा को संबोधित करते हुए AIRF के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि संगठन एक शताब्दी से अधिक समय से रेल कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने रेलवे में निजीकरण और ठेकेदारी व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया। शिव गोपाल मिश्रा ने पुरानी पेंशन बहाली, सुरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों के लिए जोखिम भत्ता, ट्रैक मेंटेनरों को पदोन्नति और आठवें वेतन आयोग के जल्द गठन की मांग प्रमुखता से उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आठवें वेतन आयोग में उचित वेतन संरचना नहीं दी गई, तो देशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में पंकज शर्मा अध्यक्ष, शैलेश तिवारी शाखा मंत्री, अजय कुमार पांडेय और जय प्रकाश यादव सहायक शाखा मंत्री चुने गए। उपासना बाजपेयी, पवन शुक्ला और शफतुल्लाह उपाध्यक्ष तथा हरद्वारी लाल कोषाध्यक्ष बने। कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। इस अधिवेशन में हरदोई, बालामऊ और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 300 रेल कर्मचारी और यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
हरदोई में नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन का चुनाव:पंकज शर्मा अध्यक्ष और शैलेश तिवारी शाखा मंत्री चुने गए