![]()
एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के कुटेना माफी गांव में 40 वर्षीय विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका की पहचान प्रेमवती पत्नी पप्पू के रूप में हुई है। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, प्रेमवती की सास और जेठानी ने उसकी सास से जमीन का बैनामा करवा लिया था। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद चल रहा था। जेठानी ने जमीन वापस नहीं की, जिससे क्षुब्ध होकर प्रेमवती ने यह कदम उठाया। मृतका के पति पप्पू ने बताया कि उसकी मां से मौसी ने जमीन का बैनामा करवा लिया था, जिसका पैसा नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था और आज उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
Source link
विवाहिता ने गृह क्लेश के चलते फांसी लगाई:एटा में घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव, जेठानी से था जमीन का विवाद