विधवा महिला से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर की थी वारदात, भोपाल से पकड़ा गया


अनपरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सूरज शाह को मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़ा गया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, अनपरा थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के देउरा गांव निवासी सूरज शाह (उम्र करीब 22 वर्ष) ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो सूरज शाह ने उसे जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज भी की। पीड़िता की शिकायत पर शुरुआत में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी। हालांकि, कार्रवाई से असंतुष्ट महिला ने उच्च पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी इसके बाद, अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी के संज्ञान में मामला आने पर पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। अनपरा पुलिस ने दबिश देकर वांछित आरोपी सूरज प्रसाद शाह को भोपाल से गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त इंजीनियरिंग (बीटेक) का छात्र होने के कारण तकनीकी साधनों और सर्विलांस से बचने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद, अनपरा पुलिस ने धैर्य, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक और धरातलीय अभिसूचना के प्रभावी समन्वय से अभियुक्त का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल अजित यादव और महिला कांस्टेबल गुंजन यादव शामिल रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *