Opposition Nationwide Protest Against Gyanesh Kumar

  • Hindi News
  • National
  • Opposition Nationwide Protest Against Gyanesh Kumar | Patna Lucknow Photos

14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में विपक्ष आज देशभर में प्रदर्शन कर रहा है। पटना में प्रदर्शन के दौरान बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए।

वहीं, लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ता हाथ में हथकड़ी लगाकर पहुंचे। वहीं, एक प्रदर्शनकारी सर पर घड़ा लेकर पहुंचा जिस पर लिखा था ‘ज्ञानेश कुमार के पाप का घड़ा’।26 VIDEO-PHOTOS…

8 अक्टूबर

बैरिकेड पर चढ़े तेजस्वी

बिहार विधानसभा के बाहर प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी यादव बैरिकेड पर चढ़ गए।

सपा कार्यकर्ता घड़ा लेकर पहुंचे

यूपी के लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान एक सपा कार्यकर्ता सर पर घड़ा लेकर पहुंच गया है। घड़े पर लिखा ज्ञानेश कुमार के पाप का घड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने हाथ में हथकड़ी लगाई

प्रदर्शनकारियों ने लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान हाथ में हथकड़ी लगाई।

बेंगलुरु में ज्ञानेश कुमार के पोस्टर लेकर पहुंचे लोग

बेंगलुरु में SIR के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान एक आदमी हाथ में ‘ज्ञानेश ब्रो जस्ट रिजाइन’ लिखा पोस्टर लेकर पहुंचा। इसका मतलब होता है ज्ञानेश आप इस्तीफा दे दीजिए।

बेंगलुरु में हो रहे प्रदर्शन में युवा अपने साथ कई मीम्स वाले पोस्टर लेकर पहुंचे।

हरियाणा में सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी

पंचकूला में हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय घेरने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया तो कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए।

7 अक्टूबर

दोपहर- 1:30 बजे- विपक्षी सांसद दोपहर को लंच के लिए पहुंचे

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने INDIA ब्लॉक के सांसदों को दोपहर में लंच पर बुलाया। सागर रत्ना रेस्टोरेंट के बाहर खड़े विपक्षी सांसद।

दोपहर- 3:30 बजे: राहुल लंच के बाद बस में सवार हुए

राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसद रेस्टोरेंट से निकलकर बस में सवार हुए। इसके बाद प्रदर्शन के लिए आगे बढ़े।

शाम- 5:30 बजे: पुलिस ने राहुल को जंतर-मंतर जाने से रोका

पुलिस ने राहुल गांधी को जंतर-मंतर की ओर जाने से रोक दिया। इसके बाद राहुल बस से उतरकर सड़क पर आ गए।

शाम- 5:45 बजे: प्रियंका ने सड़क पर लेटकर धरना दिया

प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी की तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। इसके बावजूद उन्होंने सड़क पर बैठकर और कुछ देर लेटकर विरोध जारी रखा।

शाम- 6:00 बजे: राहुल के साथ धक्का-मुक्की हुई

प्रदर्शन वाली जगह पर राहुल के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। उन्हें पीछे से टीशर्ट पकड़कर खींचा गया।

शाम- 6:10 बजे: दिल्ली पुलिस राहुल को उठाकर ले गई

पुलिस ने आखिर में राहुल-प्रिंयका सहित सभी विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया।

शाम- 6:30 बजे: प्रियंका ने बस से संविधान की कॉपी लहराई

प्रियंका को जिस बस में बैठाया गया। उससे बाहर निकलकर उन्होंने हाथ में संविधान की प्रति दिखाई।

6 अक्टूबर

सुबह 11.10 बजे: राहुल गांधी के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश इट्स डन ब्रो’

मार्च में राहुल गांधी के हाथ में Gen-Z स्टाइल में स्लोगन लिखा पोस्टर था। पोस्टर पर लिखा था- 'ज्ञानेश इट्स डन ब्रो'

मार्च में राहुल गांधी के हाथ में Gen-Z स्टाइल में स्लोगन लिखा पोस्टर था। पोस्टर पर लिखा था- ‘ज्ञानेश इट्स डन ब्रो’

सुबह 11.50 बजे: पुलिस ने रोका तो राहुल बैरिकेड्स पर चढ़े

इंडिया ब्लॉक मार्च को NITI आयोग ऑफिस के सामने सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। राहुल गांधी आगे बढ़े और आकाशवाणी भवन के आगे लगे बैरिकैड पर चढ़ गए।

दोपहर 12.15 बजे: अखिलेश यादव समेत विपक्ष के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने विपक्ष के नेताओं को हिरासत में लिया। अखिलेश यादव ने कहा- अगर ज्ञानेश कुमार निष्पक्ष हैं तो उन्हें हमारी बात सुननी चाहिए।

दोपहर 12.30 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन के अंदर पहुंचे और धरने पर बैठ गए

पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लेकर बस में बैठा लिया था, लेकिन दोनों किसी तरह बस से उतरकर आकाशवाणी भवन पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए।

दोपहर 2.15 बजे: राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर बैठे

राहुल और प्रियंका गांधी ने बरगद के पेड़ के नीचे चटाई बिछा ली। उन्होंने कहा- जब तक ज्ञानेश कुमार से मिलने नहीं दिया जाएगा, तब तक यहां से नहीं उठेंगे।

दोपहर 3.30 बजे: राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर, दोनों ने रोल खाए

राहुल ने प्रियंका को एनर्जी ड्रिंक ऑफर किया। प्रियंका ने ड्रिंक को सूंघा और पीने से मना कर दिया।

राहुल गांधी और प्रियंका ने धरने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रोल भी खाया।

शाम 5 बजे: पुलिस अधिकारी ने झंडा हटाने को कहा तो राहुल-प्रियंका भिड़ गए

एक पुलिस अफसर तिरंगा लेकर खड़े कार्यकर्ता के पास पहुंचता है। तभी राहुल तेजी से आते हैं और कहते हैं- “इसे मत छूना।” प्रियंका भी तिरंगे के सामने हाथ फैलाकर खड़ी हो जाती हैं। दरअसल अफसर का कहना था कि तिरंगे में लगा डंडा किसी को चोट पहुंचा सकता है। इस पर राहुल-प्रियंका ने उसे डांटते हुए कहा- डंडा नहीं है ये, तिरंगा है।

रात 8.15 बजे: पुलिस ने राहुल-प्रियंका को आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस स्टेशन में रखा गया।

पुलिस राहुल को पकड़कर ले गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झूमाझटकी करने की कोशिश भी की।

पुलिस ने राहुल को बस में बैठाया तो उन्होंने खिड़की से झांककर कार्यकर्ताओं से बात भी की।

रात 9.30 बजे: पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं प्रियंका

हिरासत में जाने के बाद प्रियंका गांधी किंग्सवे कैंप पुलिस लाइंस के गेट पर चढ़ गईं। राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं को यहीं हिरासत में रखा गया।

रात 10 बजे: राहुल संविधान की कॉपी लेकर पुलिस लाइंस से बाहर आए

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को रात 10 बजे छोड़ दिया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी।

—————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने 2 घंटे बाद छोड़ा:8 घंटे धरने के बाद हिरासत में लिया था; सुबह CEC के खिलाफ मार्च निकाला था

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को करीब 2 घंटे बाद छोड़ दिया है। मंगलवार रात 8 बजे आकाशवाणी भवन से हिरासत में लिए गए सभी 250 लोगों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन लाया गया था।

हालांकि रात 10 बजे सभी को छोड़ दिया गया। राहुल जब पुलिस लाइन से बाहर निकले तो उनके हाथ में संविधान की कॉपी थी। पूरी खबर पढ़ें…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.