सपा का मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन:उन्नाव में 'लोकतंत्र बचाओ' और 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए


उन्नाव में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार दोपहर शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। पार्टी के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। हाथों में पार्टी के झंडे लिए कार्यकर्ताओं ने ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया गया। पदयात्रा में सपा की राष्ट्रीय महासचिव अन्नू टंडन, जिलाध्यक्ष दीपचंद विमल, पूर्व विधायक उदयराज यादव, पूर्व सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को लेकर दोपहर करीब 12 बजे से शहर में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शुरू हुआ मार्च पदयात्रा शुरू होने से पहले सपा जिलाध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पन्नालाल पार्क पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च के लिए रवाना हुए। कार्यकर्ताओं के हाथों में सपा के झंडे थे और वे लगातार लोकतंत्र एवं मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते रहे। पैदल मार्च शहर के हरदोई पुल से होते हुए बड़ा चौराहा और कचहरी पुल की ओर बढ़ा। इस दौरान मार्ग पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ नजर आई। पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी लगातार आवाज उठा रही है। इसी क्रम में देशभर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर हुआ समापन सपा कार्यकर्ताओं का पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर पहुंचा। यहां पदयात्रा का समापन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की रक्षा की मांग को लेकर नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता और उसके मत का महत्व सबसे अधिक है। पार्टी मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मामलों को लेकर अपनी आवाज आगे भी उठाती रहेगी। उन्नाव में सपा के इस प्रदर्शन को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदर्शन के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर सियासी हलचल बनी रही।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *