Skip to content
Monday, October 12, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • वाराणसी में सिपाही से 12 लाख ठगने वाले साइबर-अपराधी गिरफ्तार:सिम स्वैप करके बैंक खाते से पार किए लाखों, सालभर में 11 लोगों को बनाया शिकार
  • uttar pradesh

वाराणसी में सिपाही से 12 लाख ठगने वाले साइबर-अपराधी गिरफ्तार:सिम स्वैप करके बैंक खाते से पार किए लाखों, सालभर में 11 लोगों को बनाया शिकार

rrshuklaji@gmail.com5 months ago01 mins


वाराणसी की साइबर क्राइम टीम ने मोबाइल सिम स्वैपिंग और बिना ओटीपी मांगकर खातों से लाखों रुपये पार करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने पिछले दिनों सिपाही का मोबाइल नंबर स्वैप कर खाते से 12 लाख रुपए पार किए थे। आरोपी गाजीपुर और बलिया के निवासी हैं, जो एक साल में लगभग 10-11 लोगों को अब तक अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं इसके कब्जे से पुलिस को वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड सहित दूसरे दस्तावेज और नकदी बरामद की है। साइबर क्राइम की टीम ने पुलिस लाइन के पास से अंतर जनपदीय गिरोह के दो बदमाशों मोहम्मदाबाद गाजीपुर के सुरेंद्र कुमार और बलिया के विनय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों ने बिना ओटीपी मांगे सिम स्वैप करके पुलिसकर्मी से 12 लाख की ठगी की थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से लोगों के मोबाइल नंबर और बैंक खातों को निशाना बनाते थे। एक साल में 11 लोगों को निशाना बनाकर लाखों की ठगी की गई है। 24 मई 2026 को बलिया निवासी और वाराणसी पुलिस लाइन में तैनात शिवदत्त ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि उनके खाते से 12 लाख रुपये निकाल लिए गए। शिकायत के आधार पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बैंक खातों से ठगी करने वालों की तलाश में टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, बैंकिंग ट्रांजेक्शन और मोबाइल डेटा के आधार पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को दबोचा।

पूछताछ में बताए ठगी के तरीके पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह सबसे पहले लोगों के बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबरों को निशाना बनाता था। आरोपी मोबाइल सिम को चोरी, फर्जी कॉल और सिम अपडेट के नाम पर स्वैप करा लेते थे। सिम सक्रिय होते ही बैंक खाते से जुड़े ओटीपी और अलर्ट मोबाइल पर आने लगते थे। इसके बाद आरोपी पेटीएम, फोनपे, जी पे और मोबी जैसे यूपीआई एप को पीड़ित के नंबर पर सक्रिय कर लेते थे। फिर फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित पहचान पत्र तैयार कर कस्टमर सर्विस पॉइंट से नकदी निकालते थे। बैंक खातों से निकाली गई नकदी को गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध समेत विभिन्न धाराओं में पहले से प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की तलाश में जुटी है।

Source link

Tagged: 12 Lakh Theft arrest Bank Account Fraud Cyber Crime Digital Fraud SIM Swap Fraud Uttar Pradesh News Varanasi

Post navigation

Previous: फर्जी पट्टों से सरकारी जमीन कब्जे पर हाईकोर्ट की टिप्पणी:सुल्तानपुर DM से रिपोर्ट मांगी, बेदखली कार्रवाई के निर्देश
Next: वाराणसी-लखनऊ स्पेशल ट्रेन का आज से आगाज:कैंट से शाम को रवाना होकर रात में पहुंचेगी लखनऊ, यात्रियों के लिए कई ठहराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

कुशीनगर में सजावट से निखरा मंदिर परिसर:नवरात्रि पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया मां धर्मसमधा मंदिर

rrshuklaji@gmail.com14 minutes ago 0

Gonda Navratri 2026 | Maa Barahi Devi Temple Darshan & Bhakti Update

rrshuklaji@gmail.com30 minutes ago 0

कन्नौज में मिलावटी खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए गए:नवरात्रि पर विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्मार्ट से रागी, कुट्टू आटा सहित कई चीजें जब्त

rrshuklaji@gmail.com45 minutes ago 0

अनपरा में जेई संगठन अध्यक्ष पर बैट से हमला:क्लब में महिला के साथ युवक को देखकर आपत्ति जताई थी, सिर में लगे चार टांके

rrshuklaji@gmail.com60 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
कुशीनगर में सजावट से निखरा मंदिर परिसर:नवरात्रि पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया मां धर्मसमधा मंदिर

Recent Posts

  • कुशीनगर में सजावट से निखरा मंदिर परिसर:नवरात्रि पर आकर्षक रोशनी से जगमगाया मां धर्मसमधा मंदिर
  • Kochi Mini Cooper Accident | Nedumbassery Student Death Witness Statement
  • Gonda Navratri 2026 | Maa Barahi Devi Temple Darshan & Bhakti Update
  • Sensex Nifty Trading Update | Auto IT Shares Surge Market Gains
  • कन्नौज में मिलावटी खाद्य पदार्थों के 5 नमूने लिए गए:नवरात्रि पर विशाल मेगामार्ट और रिलायंस स्मार्ट से रागी, कुट्टू आटा सहित कई चीजें जब्त

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.